MP Weather Update Live: मध्य प्रदेश में Cyclonic Circulation का कहर! इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update Live: मध्य प्रदेश में Cyclonic Circulation का कहर! इन 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


MP Weather Update Live Today. मध्य प्रदेश में लो प्रेशर सिस्टम और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश का दौर जारी है. शनिवार को इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई. इंदौर में कुछ घंटे के दौरान ही 3 इंच से ज्यादा पानी बरस गया. वहीं, खरगोन में करीब 1.5 इंच बारिश हुई, तो गुना में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. इसके अतिरिक्त रतलाम, धार, मंदसौर, हरदा, श्योपुर, ग्वालियर, पचमढ़ी और बालाघाट में भी हल्की बारिश का दौर देखा गया.

शनिवार को निमाड़ संभाग में जमकर बारिश का दौर देखा गया. इंदौर और खरगोन के अलावा गुना में भी हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई. वहीं मौसम विभाग ने अभी 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग में तेज बारिश की संभावना जताई है. इंदौर में तेज बारिश के चलते गणेश पंडाल में रखी प्रतिमा के साथ ही साउंड भी बह गया. वहीं जलभराव के चलते कई जगह छोटे से लेकर बड़े वहां तक अटक गए.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में मध्य प्रदेश के बीचो-बीच से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है. साथ ही साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी तेज है, जिसके चलते शनिवार को इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश का दौर देखा गया. वहीं आने वाले 24 से 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में भी नए सिस्टम का असर देखने को मिल सकता है.

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
खरगोन – 152.6 मिमी
बड़वानी (वर्ला) में 147.4 मिमी
बड़वानी (ठीकरी) में 108 मिमी
धार (पीथमपुर) में 104 मिमी
बड़वानी (चचरियापति) में 102 मिमी

सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
ऑरेंज अलर्ट (अति भारी बारिश और वज्रपात): धार और बड़वानी
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, देवास, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर)/टीकमगढ़ (सबसे ज्यादा)- 34.6°C, दतिया – 34.4°C, ग्वालियर – 34°C, सीधी – 33.8°C, दमोह – 33.6°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा – 18°C (सबसे कम), पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 20.4°C, नरसिंहपुर – 21°C, अमरकंटक (अनूपपुर) – 21.3°C, खरगोन – 21.4°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 34°C
जबलपुर – 32.8°C
भोपाल – 31.8°C
उज्जैन – 31.5°C
इंदौर – 27.9°C



Source link