भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को टीकमगढ़ जिले के रामगढ़ गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। साथ में स्थानीय जतारा थाना पुलिस टीम भी थी।
.
दरअसल, भोपाल में हथियार के साथ पकड़े गए एक आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि उसने ये हथियार टीकमगढ़ जिले से खरीदे थे। इसी जानकारी के आधार पर भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को लेकर रामगढ़ गांव पहुंची और वहां छापा मारा।
मिस्त्री के काम की आड़ में कर रहा था अवैध काम
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुरेंद्र विश्वकर्मा (निवासी चंदेरी गांव) रामगढ़ में मिस्त्री के साथ-साथ गाड़ियों की बॉडी बनाने का भी काम करता था। इसी की आड़ में वह अवैध हथियार भी बनाता था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने फिलहाल कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले के तार भोपाल के मछली परिवार से जुड़े हैं।

