दतिया में सोसाइटी संचालक ने नारेबाजी कर कलेक्टर से मिले: नकद खाद बिक्री बंद करने और निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग – datia News

दतिया में सोसाइटी संचालक ने नारेबाजी कर कलेक्टर से मिले:  नकद खाद बिक्री बंद करने और निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग – datia News



दतिया में जिला सहकारी सोसाइटी संचालकों ने सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संचालकों ने संस्थाओं पर हो रही नकद खाद बिक्री को बंद करने की प्रमुख मांग रखी। इस दौरान करीब 50 प्रबंधक

.

संचालकों ने “सहकारिता यूनियन जिंदाबाद, नगद खाद वितरण बंद करो” जैसे नारे लगाए। कलेक्टर ने पहले नाराजगी जताते हुए कहा कि ज्ञापन शांतिपूर्वक देना चाहिए, न कि नारेबाजी के साथ। बाद में उन्होंने ज्ञापन लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बोले- किसान झूठी शिकायत कर देते हैं ज्ञापन में संचालकों ने बताया कि नकद खाद वितरण से कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। किसान संस्था कर्मचारियों पर झूठी शिकायतें दर्ज करा देते हैं। साथ ही लगातार दबाव बनाकर खाद की मांग की जाती है, जिससे कर्मचारियों पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है।

संचालकों ने यह भी कहा कि संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से कई बार विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। वहीं, नियमित उधारी सदस्यों को उधारी पर खाद उपलब्ध न होने से संस्थाओं की वसूली और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा संस्थाएं घाटे में जा रही हैं।

ज्ञापन में मांग की कि नकद खाद बिक्री बंद की जाए, संस्थाओं को उधारी हेतु खाद उपलब्ध कराया जाए और निलंबित कर्मचारियों को सहानुभूतिपूर्वक बहाल किया जाए।



Source link