Caribbean Premier League 2025: वेस्टइंडीज के कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2025) में न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने तबाही मचा दी. उन्होंने सेंट लूसिया किंग्स के लिए 40 गेंदों पर शतक लगाकर बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के खिलाफ साइफर्ट ने 53 गेंदों पर नाबाद 125 रन बनाए. उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. उनकी तूफानी पारी की बदौलत सेंट लूसिया किंग्स को 6 विकेट से जीत मिली.
रसेल के महारिकॉर्ड की बराबरी
205 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए साइफर्ट ने 53 गेंदों पर नाबाद 125 रनों की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे. आईपीएल 2025 में साइफर्ट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेले थे. उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 2018 में जमैका तल्लावाहस के लिए आंद्रे रसेल द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. रसेल ने भी 40 गेंदों पर शतक लगाया था. साइफर्ट की 125 रनों की नाबाद पारी CPL के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. उनसे आगे सिर्फ ब्रैंडन किंग हैं. किंग ने 2019 में नाबाद 132 रन की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: मुश्किल ही नहीं नामुमकिन…टेस्ट क्रिकेट के इन 10 महारिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाएगा!
शाकिब ने खेली तूफानी पारी
एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के लिए शाकिब अल हसन ने 26 गेंदों पर 61 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. आमिर जांगू ने 43 गेंद पर 56 और फैबियन एलेन ने 17 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए. सेंट लूसिया किंग्स के लिए तबरेज शम्सी ने 3 विकेट लिए. एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 204 रन बनाए. इसे सेंट लूसिया किंग्स ने 17.5 ओवरों में 4 विकेट पर हासिल कर लिया.
A magical moment in Saint Lucia
Tim Seifert carves his name into CPL 2025 history with a
#CPL25 #CricketPlayedLouder#BiggestPartyInSport #SLKvABF #Sky365 pic.twitter.com/OcUQFVSUbu
— CPL T20 (@CPL) September 1, 2025
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की ‘दीवार’ टूटी! दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा टीम का साथ
शाकिब, इमाद और उसामा की धुलाई
बल्लेबाजी में चमकने वाले शाकिब अल हसन ने गेंदबाजी में निराश किया. उनके दो ओवरों में 32 रन बने. पाकिस्तान के उसामा मीर और इमाद वसीम भी महंगे साबित हुए. मीर ने 4 ओवरों में 39 और वसीम ने 3 ओवर में 31 रन लुटाए. इस जीत के साथ किंग्स तालिका में शीर्ष पर मौजूद नाइट राइडर्स के साथ 10 अंकों पर आ गई है. हालांकि, रन रेट के आधार पर टीम दूसरे स्थान पर है. दूसरी ओर, फाल्कन्स तीसरे स्थान पर हैं.