6,6,6,6,6,6,6…. एक ही पारी में ठोके 7 छक्के, ये है एशिया कप टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज

6,6,6,6,6,6,6…. एक ही पारी में ठोके 7 छक्के, ये है एशिया कप टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज


एशिया कप टी20 के इतिहास में एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है. एशिया कप टूर्नामेंट में इस बल्लेबाज ने एक ही टी20 मैच में अपनी पारी के दौरान दे दनादन सात छक्के जड़ दिए. विराट कोहली भले ही एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा 429 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, लेकिन एक ही पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड हांगकांग के विस्फोटक बल्लेबाज बाबर हयात के नाम है.

ये है एशिया कप टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज

बाबर हयात ने ओमान के खिलाफ एशिया कप 2016 के एक टी20 मैच के दौरान एक ही पारी में 7 छक्के जड़ने का कारनामा किया था. यह मुकाबला 19 फरवरी 2016 को फतुल्लाह के खान साहेब उस्मान अली स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें ओमान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. ओमान ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए. ओमान को जीशान मसूद और जतिंदर सिंह की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने 4.1 ओवरों में 34 रन जोड़े.

Add Zee News as a Preferred Source


20 गेंद पर 100 पूरा… उड़ाए 14 छक्के और 4 चौके, भारत के इस खूंखार बल्लेबाज ने T20 में जड़ा सबसे तेज शतक

नदीम अहमद ने सर्वाधिक 3 शिकार किए

जीशान मसूद 13 गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद जतिंदर सिंह ने वैभव वाटेगांवकर के साथ दूसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. जतिंदर सिंह ने 35 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जबकि वैभव 14 रन बनाकर आउट हुए. इनके अलावा आमिर अली ने 32, जबकि मेहरान खान ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. हांगकांग के नदीम अहमद ने सर्वाधिक 3 शिकार किए.

वनडे मैच की एक पारी में झटके सभी 10 विकेट, इस खूंखार गेंदबाज ने बना दिया सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाबर हयात ने 60 गेंदों में 122 रन बनाए

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांगकांग की टीम महज पांच रन पर किंचित शाह (0) का विकेट गंवा चुकी थी. यहां से बाबर हयात ने मोर्चा संभाला. बाबर हयात ने अंशुमान रथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. अंशुमान रथ महज 11 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते गए. हालांकि, दूसरे छोर पर बाबर हयात टिके रहे. बाबर हयात ने 60 गेंदों में सात छक्कों और नौ चौकों की मदद से 122 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. हांगकांग निर्धारित ओवरों में सात विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी. ओमान ने मुकाबला पांच रन से अपने नाम किया.



Source link