ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विनर कप्तान बाहर, भारत के खिलाफ सीरीज से भी OUT

ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, वर्ल्ड कप विनर कप्तान बाहर, भारत के खिलाफ सीरीज से भी OUT


Australia tour of New Zealand: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम में मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट और मैथ्यू शॉर्ट की वापसी हुई है. ये सभी खिलाड़ी हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज का हिस्सा नहीं थे. ये तीनों टी20 इंटरनेशनल मैच 1, 3 और 4 अक्टूबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे.

टीम से कई खिलाड़ी बाहर

इस सीरीज में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी और एरॉन हार्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ी टीम में नहीं होंगे. मिचेल स्टार्क ने हाल ही में टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. नाथन एलिस अपने बच्चे के जन्म के कारण छुट्टी पर हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


एशेज सीरीज की तैयारी कर रहे कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन ने खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध बताया है, क्योंकि वह शेफील्ड शील्ड में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलकर अपनी गेंदबाजी की क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं. इससे वह आगामी पांच मैचों की एशेज सीरीज के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर पाएंगें. एलेक्स कैरी और एरॉन हार्डी को इस बार टीम में शामिल नहीं किया गया है. स्पेंसर जॉनसन पीठ में दर्द के कारण बाहर रहेंगे और उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही है. मैथ्यू शॉर्ट जुलाई से लगी चोट से उबर चुके हैं और मिचेल ओवेन सिर में चोट से उबरकर वापस आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास, एशिया कप में नहीं हुआ था सेलेक्शन, ऐसा रहा करियर

वर्ल्ड कप विनर कप्तान को क्या हुआ?

पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट से उबर रहे हैं. वह टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाला यह कप्तान भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में भी नहीं खेलेगा. कमिंस चोट ठीक होने के बाद एशेज की तैयारी में जुट जाएंगे.

हेजलवुड मुख्य तेज गेंदबाज

अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. उनका साथ देने के लिए शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट और बेन ड्वारशुइस टीम में शामिल हैं. स्पिन डिपार्टमेंट में एडम जम्पा और मैट कुहनेमैन दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं.

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के 9 मोस्ट फेवरेट…सचिन-कोहली से लेकर राहुल द्रविड़ तक का लिया नाम, धोनी को कर दिया इग्नोर

न्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), शॉन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिश, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिच ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.



Source link