हाईवे पर हादसे रोकने गायों को बांधे रेडियम बेल्ट: मुरैना में खुद के खर्चे पर 4 घंटे में लगाए 200 से ज्यादा बेल्ट; गौ सेवकों की पहल – Morena News

हाईवे पर हादसे रोकने गायों को बांधे रेडियम बेल्ट:  मुरैना में खुद के खर्चे पर 4 घंटे में लगाए 200 से ज्यादा बेल्ट; गौ सेवकों की पहल – Morena News


गौ वंशों को रेडियम बैल्ट लगते गौ सेवक

मुरैना जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई हाईवे (NH-44) और सबलगढ़-भिंड हाईवे (NH-552) पर रात में आवारा गौवंश के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए गौ सेवकों ने अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने रात में सड़क पर बैठी और घूम रही गायों को पक

.

शाम से रात तक चले अभियान में 200 गायों को बांधे बेल्ट

गौ सेवक रुद्र राठौर ने बताया कि सिर्फ मुरैना शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों और हाईवे पर भी बड़ी संख्या में आवारा गौवंश मौजूद है। अंधेरे में ये अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं जिससे दुर्घटनाएं होती हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक उनकी टीम ने सड़कों पर घूम रही गायों को पकड़कर रेडियम बेल्ट पहनाए। करीब 200 से ज्यादा गौवंश को बेल्ट लगाए जा चुके हैं।

गौ सेवकों ने खुद खरीदे 500 बेल्ट

गौ सेवक मोनू तोमर ने अपनी ओर से 500 रेडियम बेल्ट खरीदकर दिए हैं। राठौर ने कहा कि फिलहाल इन्हीं को बांटा जा रहा है, जरूरत पड़ने पर और भी खरीदेंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ गायें आसानी से बेल्ट पहन लेती हैं, लेकिन कुछ आक्रामक होती हैं और पास जाते ही मारने लगती हैं। ऐसे में बेल्ट पहनाना चुनौती बन जाता है।

पिछले एक साल में हाईवे पर गौवंश से टकराकर 37 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें से 2 लोगों की मौत हुई है। वहीं 50 से ज्यादा गायें गंभीर रूप से घायल होकर अपाहिज हो गईं, कुछ की मौत भी हो चुकी है।

देखिए 2 तस्वीरें…



Source link