पुलिस की जांच में बिना परमिट की बस जब्त: बुढ़ार से शहडोल के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी – Shahdol News

पुलिस की जांच में बिना परमिट की बस जब्त:  बुढ़ार से शहडोल के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी – Shahdol News



शहडोल में बुढ़ार पुलिस ने शनिवार सुबह की विशेष चेकिंग के दौरान एक बस को जब्त किया। नफीस कंपनी की बस क्रमांक (एमपी 65 जेडसी 6261) बुढ़ार से शहडोल के लिए यात्रियों को लेकर जा रही थी। जांच में पाया गया कि बस के पास आवश्यक परमिट नहीं थे।

.

बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और आगामी पर्व को देखते हुए बस स्टैंड में नियमित चेकिंग की जा रही थी। बस में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे तुरंत जब्त कर लिया गया। इस मामले की सूचना परिवहन विभाग को दी गई है।

स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासी राजेश सिंह ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। पिछले कुछ समय से बिना परमिट की बसों का संचालन बढ़ा है। इससे यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है।

परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है कि वह न सिर्फ बसों पर निगरानी रखे, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करे। पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को जब्त किया है।



Source link