मंदसौर में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार को गणेश प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया गया। जिले भर में स्थापित गणपति की प्रतिमाओं को भक्तिभाव से विदाई दी गई।
.
श्रद्धालुओं ने ढोल-ढमाकों और डीजे की धुन पर विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान गणेश की आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाया गया।
विसर्जन के समय कई श्रद्धालु भावुक हो गए। छोटे बच्चों ने भी नम आंखों से बप्पा को विदाई दी। प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस बल तैनात किया गया और भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेड लगाए गए। क्षेत्रों में अधिकारियों ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं के साथ नगर भ्रमण किया। भक्ति गीतों और नृत्य का आयोजन भी हुआ। विसर्जन स्थल पर ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के नारे लगाए गए।
देखिए तस्वीरें…







