MP News Live 06 September: किसानों को बड़ी सौगात! सीएम मोहन यादव आज देंगे राहत राशि, सीधे खाते में होगा ट्रांसफर

MP News Live 06 September: किसानों को बड़ी सौगात! सीएम मोहन यादव आज देंगे राहत राशि, सीधे खाते में होगा ट्रांसफर


Live now

Last Updated:

MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

MP LIVE TODAY: मध्यप्रदेश के किसानों के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है. प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने की मार झेल रहे किसानों के खातों में आज सीधा पैसा पहुंचने वाला है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रभावित किसानों को राहत राशि बांटेंगे.

सरकार की इस पहल से हजारों किसानों को बड़ी मदद मिलने वाली है. बीते कुछ महीनों में कई जिलों में लगातार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जैसी प्राकृतिक आपदाओं ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया. किसानों की मेहनत की कमाई यूं ही पानी में डूब गई. ऐसे हालात में यह राहत राशि किसानों के लिए बड़ी उम्मीद और सहारा साबित होगी.

मुख्यमंत्री न सिर्फ किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे, बल्कि उनसे सीधे बातचीत भी करेंगे. कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों के कलेक्टर और अधिकारी भी वर्चुअली जुड़ेंगे ताकि किसानों की समस्याओं को तुरंत सुना और समझा जा सके. सरकार चाहती है कि हर प्रभावित किसान तक मदद बिना देरी के पहुंचे.

गांवों में इस घोषणा के बाद से ही किसानों के बीच उत्साह का माहौल है. कई किसान कहते हैं कि भले ही नुकसान की पूरी भरपाई तो नहीं हो पाएगी, लेकिन सरकार की यह मदद मुश्किल समय में राहत देने वाली साबित होगी.

September 6, 2025 07:09 IST

सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज विभिन्न विभागों में करेंगे समीक्षा बैठक

सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठकों का आयोजन करेंगे. कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में सीएम विशेष ध्यान देंगे. इसके अलावा, एंटी नक्सलाइट के संबंध में भी समीक्षा बैठक होगी. ऐसी संभावना है कि सीएम किसी जिले के एसपी को फटकार भी लगा सकते हैं. श्रम विभाग की समीक्षा बैठक भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव की ओर से आयोजित की जाएगी.

homemadhya-pradesh

MP LIVE: किसानों को बड़ी सौगात! सीएम मोहन यादव आज देंगे राहत राशि



Source link