बैतूल ITI की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका: वुडवर्क टेक्नीशियन, स्विंग टेक्नोलॉजी, अंग्रेजी कोर्स में 10 तक ले सकेंगे एडमिशन – Betul News

बैतूल ITI की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका:  वुडवर्क टेक्नीशियन, स्विंग टेक्नोलॉजी, अंग्रेजी कोर्स में 10 तक ले सकेंगे एडमिशन – Betul News



बैतूल की शासकीय आईटीआई संस्थाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी। प्रवेश ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर दिए जाएंगे। आवेदकों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन और चॉइस फिलिंग करनी होगी। इसके बाद आवंटन पत्र लेकर संस्था में दस्तावेज सत्य

.

आवंटन के अगले दिन दोपहर 2 बजे तक प्रवेश न लेने पर चॉइस फिलिंग स्वतः रद्द हो जाएगी।

नोडल प्राचार्य केशव सातपुते ने बताया कि विभिन्न आईटीआई में कई कोर्स में सीटें खाली हैं। बैतूल आईटीआई में वुडवर्क टेक्नीशियन, महिला आईटीआई बैतूल में स्विंग टेक्नोलॉजी और स्टेनो अंग्रेजी के कोर्स हैं। चिचोली आईटीआई में वेल्डर, भीमपुर आईटीआई में कॉस्मेटॉलोजी और टेक्नीशियन मैकाट्रॉनिक्स की सीटें हैं।

शाहपुर आईटीआई में वेल्डर और ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड में प्रवेश मिल सकता है।

वुडवर्क टेक्नीशियन, वेल्डर और स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में 8वीं पास विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकते हैं। 8वीं की अंकसूची न होने पर 10वीं की अंकसूची से भी प्रवेश मिल सकेगा। भीमपुर आईटीआई में महिलाओं के लिए कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड रोजगार के अच्छे अवसर देता है। अंग्रेजी में दक्ष अभ्यर्थियों के लिए स्टेनो इंग्लिश ट्रेड उपयोगी विकल्प है।

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी आईटीआई प्राचार्यों और प्रवेश प्रभारियों को 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।



Source link