कांग्रेस ने फिरदोष कुरैशी और शहबाज को नोटिस जारी किए
सागर में ईद मिलाद उन नबी को लेकर निकाली गई बाइक रैली में लगे विवादित नारों के मामले में कांग्रेस ने नोटिस जारी किए हैं। तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।
.
जारी नोटिस के अनुसार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री संजय कावले के आदेशानुसार जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने पिछले दिनों ईद मिलादुन्नबी के पर्व पर मुसलमान भाइयों द्वारा निकाली गई वाहन रैली के दौरान तीनबत्ती पर भड़काऊ नारे लगाने और सामाजिक सद्भाव खराब करने पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सदर मंडल फिरदोस कुरैशी और जिला शहर महामंत्री शहबाज कुरैशी को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जबाव मांगा है। जबाव ना देने की स्थिति में एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। यह भी नोटिस में स्पष्ट किया गया है।
‘पम्मा कुरैशी (कसाई) कांग्रेस पार्टी का सदस्य नहीं’ जिला शहर कांग्रेस कमेटी यह भी स्पष्ट करती है कि अन्य दोषी पम्मा कुरैशी (कसाई) कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं है और जिला शहर कांग्रेस कमेटी का इस वाहन रैली से कोई संबंध नहीं था। जिला शहर कांग्रेस संगठन भविष्य में भी किसी भी प्रकार का अनुशासन हीन कृत्य बर्दाश्त नहीं करेगा। यह भी स्पष्ट किया जाता है।
आरोपी शहबाज को जारी किया नोटिस।

आरोपी बनाए गए फिरदोस को जारी नोटिस।