General Knowledge: देश के किसी भी हाईवे पर…इन लोगों से नहीं लिया जाता टोल टैक्स, जानें इस लिस्ट में कौन?

General Knowledge: देश के किसी भी हाईवे पर…इन लोगों से नहीं लिया जाता टोल टैक्स, जानें इस लिस्ट में कौन?


Last Updated:

Toll Tax Rules: भारत में आज जगह-जगह सड़कों का जाल बिछा हुआ है. हालांकि, इन सड़कों में टोल टैक्स भी लगता है. क्या आपको पता है कि टोल टैक्स किन वाहनों के लिए फ्री होता है? देश के वो कौन से लोग हैं, जिन्हें टोल टैक्स से मुक्त रखा गया है? आइए जानते हैं…

अगर आप कार या किसी भी चार पहिया वाहन से हाईवे पर सफर करते हैं तो रास्ते पर कई बार टोल प्लाजा से होकर गुजरना पड़ता है. टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को एक निश्चित राशि देनी होती है, जिसे टोल टैक्स कहते हैं.

जनरल नॉलेज

टोल टैक्स एक तरह का कर है, जो किसी राष्ट्रीय और राज्य हाईवे पर सड़क, पुल या सुरंग का उपयोग करने वाले वाहन से लिया जाता है. भारत में लगातार एक्सप्रेस-वे और नेशनल हाईवे बनाए जा रहे हैं.

General knowledge

टोल टैक्स का भुगतान आमतौर पर लगभग हर वाहन चालकों के लिए अनिवार्य होता है. इस टोल टैक्स के जरिए जो पैसे इक्ट्ठे होते हैं, उसकी मदद से सड़कों का निर्माण और रखरखाव किया जाता है. टोल टैक्स देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कई सख्त नियम भी बनाए हैं.

जनरल नॉलेज

मगर, उस नियम में कुछ खास वाहनों से टोल टैक्स का शुल्क नहीं लिया जाता है. किन लोगों के वाहनों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है? आईए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

Toll Tax Free Vehicle

देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , राज्यपाल और उप-राज्यपाल से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किसी भी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाता है. इन सभी के वाहन टोल टैक्स फ्री होते हैं.

Toll Tax Free Vehicle

इस लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री भी शामिल हैं. साथ ही संघ के मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यसभा के सभापति, लोकसभा अध्यक्ष, राज्य विधानपरिषद के सभापति, राज्य विधान सभा के अध्यक्ष, राज्यों के मंत्री, सांसद, भारत सरकार के सचिव, राज्यसभा एवं लोकसभा के सचिव, राज्यों के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य और सरकारी दौरे पर आए उच्च पदस्थ विदेशी व्यक्ति शामिल हैं.

Toll Tax Free Vehicle

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति और अन्य न्यायाधीश, सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी शामिल हैं. साथ ही परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र विजेता व्यक्तियों को टोल टैक्स से बाहर रखा गया है. इन लोगों को टोल प्लाजा में अपनी फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होता है.

Toll Tax Free Vehicle

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी, इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के अधिकारी, अर्धसैनिक बल, पुलिस की वर्दी में केंद्रीय और सशस्त्र बल, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, अग्निशमन विभाग, एनएचएआई. साथ ही कुछ टोल प्लाजा पर स्थानीय निवासियों को सालाना पास दिया जाता है, जिससे उन्हें टोल टैक्स नहीं देना पड़ता.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeknowledge

देश के किसी भी हाईवे पर…इन लोगों से नहीं लिया जाता टोल टैक्स, जानें ये लिस्ट



Source link