अनूपपुर में वेतन रोकने से नाराज पटवारी, हड़ताल पर जाएंगे: 24 घंटे में भुगतान नहीं हुआ तो काम का बहिष्कार करेंगे, व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ेंगे – Anuppur News

अनूपपुर में वेतन रोकने से नाराज पटवारी, हड़ताल पर जाएंगे:  24 घंटे में भुगतान नहीं हुआ तो काम का बहिष्कार करेंगे, व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ेंगे – Anuppur News


कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन देते पटवारी।

अनूपपुर में पटवारियों और प्रशासन के बीच वेतन को लेकर विवाद गहरा गया है। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के सभी पटवारियों का वेतन रोक दिया है। इसके विरोध में मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने अपर कलेक्टर दिलीप पांडेय को ज्ञापन सौंपा है।

.

पटवारी संघ का कहना है कि वे सभी कार्यों का निर्वहन सुचारू रूप से कर रहे हैं। शासन के आदेश अनुसार वेतन हर महीने की पहली तारीख को मिलना चाहिए। लेकिन पिछले एक साल से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इससे एनपीएस ब्याज की राशि का नुकसान हो रहा है।

संघ ने दो अन्य मुद्दे भी उठाए हैं। पहला, दो पटवारियों – निलेश कछवाह और राजेश कुर्मी को 6 महीने से जिला कार्यालय में संलग्न किया गया है। दूसरा, पटवारियों को ई-अटेंडेंस से मुक्त रखने की मांग की है।

अपर कलेक्टर को ज्ञापन देते पटवारी।

इन कारणों के चलते वेतन रोका

कलेक्टर ने कई कारणों से वेतन रोका है। इनमें नामांतरण और बंटवारा आदेशों का क्रियान्वयन न होना, पोर्टल में खसरा व नक्शा अपलोड न करना, राजस्व वसूली की कार्रवाई, फार्मर रजिस्ट्री और ई-ऑफिस का क्रियान्वयन शामिल हैं।

संघ ने दी चेतावनी

पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में मांगें नहीं मानी गईं तो वे सभी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ देंगे। साथ ही 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इस दौरान प्राकृतिक आपदा को छोड़कर किसी भी शासकीय कार्य में हिस्सा नहीं लेंगे।



Source link