ब्लाउज में कट्टा रखकर न्यायालय आई महिला पकड़ाई: मुरैना में पति के साथ गवाही देने पहुंची थी; पारिवारिक विवाद का मामला – Morena News

ब्लाउज में कट्टा रखकर न्यायालय आई महिला पकड़ाई:  मुरैना में पति के साथ गवाही देने पहुंची थी; पारिवारिक विवाद का मामला – Morena News



मुरैना जिला न्यायालय में एक महिला अवैध हथियार कट्टा लेकर घुस गई। न्यायालय के दूसरे गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते महिलाओं को गेट पर ही उसे पकड़ लिया। बाद में कोतवाली पुलिस महिला को थाने ले गई। महिला अपने पति के साथ न्यायालय में घरेलू व

.

महिला रेखा राठौर अपने पति केशव राठौर के साथ आज जिला न्यायालय पहुंची थी। महिला के पति केशव की आज घरेलू विवाद के मामले में गवाही होनी थीं। लंच के बाद करीब 3 बजे के करीब महिला और उसके पति ने न्यायालय में प्रवेश किया।

ब्लाउज के अंदर रखकर लाई थी कट्टा महिला न्यायालय का पहला गेट पार कर न्यायाधीश वाले चैम्बर की तरफ दाखिल होने बड़ी थी उस गेट के पास पुलिस सुरक्षा कर्मियों की दूसरी टोली लगी थी वहाँ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की निगाह के ऊपर गई तो पुलिस कर्मी को ब्लाउज में कट्टा होना दिखा जिस पर महिला की महिला पुलिस कर्मी बुलाकर तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध हथियार मिला।

महिला रेखा राठौर न्यायालय जाते समय कट्टा रख कर लाई है इस बात की जानकारी पति केशव राठौर को नहीं थी ।

घर से भाग चुकी है महिला बानमोर कस्बे में रहने वाले केशव राठौर की पत्नी रेखा राठौर कुछ समय पहले घर से भाग गई थी। महिला के गुमशुदगी का मामला बानमोर थाने में दर्ज हुआ था, जो महिला के आने के बाद बंद हुआ।

न्यायालय में कट्टा लेकर अंदर जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ आर्म एक्ट का मामला दर्ज किया है और मामला जांच में लिया है । वही न्यायालय की सुरक्षा दोनों गुटों पर और भी अधिक बड़ा सी गई है।

दीपाली चंदोलिया सीएसपी मुरैना



Source link