डिंडौरी में ईद मिलादुन्नबी के चार दिन बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना अनुमति टेंट लगाने और सड़क जाम करने के आरोप में चार नामजद समेत 25 लोगों पर केस दर्ज किया है।
.
सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया त्योहार के दिन भारत माता चौक पर बिना इजाजत टेंट लगाया गया था। तहसीलदार आरपी मार्को, एसडीओपी सतीश द्विवेदी और नगर परिषद सीएमओ ने समझाइश दी। ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए टेंट हटा दिया गया।
इन पर हुई FIR दर्ज
इसके बाद कुछ लोगों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर सड़क जाम कर दी और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने भूरा भाई जान, शहीद अफसर, पापा भाई जान और शेख सुहैल सहित 25 अन्य के खिलाफ धारा 126(2), 285, 190 और बलवा की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दूसरी तरफ, शदर शेख सफीक का कहना है कि भारत माता चौक में लंगर बांटने के लिए एक तरफ टेबल लगाई गई थी। सभी लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए थे। वापस आने पर टेबल हटा दी गई थी। उनका दावा है कि इससे ट्रैफिक जाम नहीं हो रहा था।