मंदसौर में कुएं में डूबने से युवक की मौत: 2 दोस्तों के साथ कुए में तैरना सीखने के लिए उतरा था – Mandsaur News

मंदसौर में कुएं में डूबने से युवक की मौत:  2 दोस्तों के साथ कुए में तैरना सीखने के लिए उतरा था – Mandsaur News


मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ा पंथ से दुखद घटना सामने आई है, पिपलिया मंडी निवासी प्रितेश पोरवाल (काला) की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

.

24 वर्षीय प्रितेश अपने 2 दोस्तों के साथ बरखेड़ा पंथ स्थित सांवरिया सेठ मंदिर रोड पर बने कुएं में तैरना सिख रहा था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसने बचने की खूब कोशिश की लेकिन वह नहीं बच सका और काल के गाल में समा गया।

घटना की सूचना मिलते ही मल्हारगढ़ थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब 3 घण्टे की मेहनत के बाद प्रितेश का शव कुएं से निकाला गया और पुलिस ने पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक प्रितेश के पिता राजेंद्र पोरवाल पिपलिया मंडी में किराना दुकान संचालित करते हैं, इस घटना से पिपलियामंडी और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मल्हारगढ़ टीआई राजेंद्र पंवार के मुताबिक मृतक पिछले कुछ दिनों से इसी कुएं में रस्सी के सहारे तैरना सीख रहा था, आज वह बिना रस्सी के कुएं में उतरा और डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मृतक

मृतक



Source link