16 बैगा परिवारों को वनभूमि से बेदखली का नोटिस जारी: डिंडौरी में 7 दिन के अंदर जमीन खाली करने निर्देश, विधायक ने मांगे वनाधिकार पट्टे – Dindori News

16 बैगा परिवारों को वनभूमि से बेदखली का नोटिस जारी:  डिंडौरी में 7 दिन के अंदर जमीन खाली करने निर्देश, विधायक ने मांगे वनाधिकार पट्टे – Dindori News


16 बैगा आदिवासी परिवारों को वन भूमि से बेदखली का नोटिस मिला है।

डिंडौरी के अजगर गांव में वन विभाग और बैगा आदिवासियों के बीच जमीन विवाद सामने आया है। वन विभाग ने 16 बैगा आदिवासी परिवारों को वन भूमि से बेदखली का नोटिस जारी किया है।

.

7 दिन के अंदर जमीन खाली करने का निर्देश

विभाग ने इन परिवारों को 7 दिन के भीतर जमीन खाली करने का निर्देश दिया है। इस मामले में शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते ने प्रभावित आदिवासियों के साथ वन विभाग कार्यालय का दौरा किया।

विधायक ने वन विभाग के एसडीओ को दस्तावेज दिखाकर बताया कि दक्षिण समनापुर वन परिक्षेत्र के अजगर गांव के ये बैगा आदिवासी 2005 से पहले से इस जमीन पर काबिज हैं। उन्होंने कहा कि ये परिवार इसी जमीन से अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने आदिवासियों के लिए वनाधिकार पट्टे की मांग की है।

16 ग्रामीणों की लिस्ट का हो रहा वेरिफिकेशन

वन विभाग के एसडीओ एस के जाटव ने कहा कि 16 ग्रामीणों की सूची का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर 2005 से पहले जमीन पर काबिज लोगों को वन अधिकार पट्टे जारी किए जाएंगे।

नोटिस मिलने वालों में जोहूं सिंह, गोडू सिंह, छत्तर सिंह, हरे सिंह, नन्द लाल, बीर सिंह, कतर सिंह, पहल सिंह, बुधराम, नंसु सिंह, हीरालाल, राम रतन, लाल सिंह, जहर सिंह, रूप सिंह और राम लाल शामिल हैं।



Source link