न्यूजीलैंड की महिला वनडे विश्व कप टीम का ऐलान, सोफी डेवाइन बनाईं गईं कप्तान

न्यूजीलैंड की महिला वनडे विश्व कप टीम का ऐलान, सोफी डेवाइन बनाईं गईं कप्तान


Last Updated:

Women World Cup: सोफी डेवाइन की कप्तानी में न्यूजीलैंड महिला वनडे विश्व कप खेलेगी, छह खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में उतरेंगी, पहला मैच आस्ट्रेलिया से इंदौर में होगा.

न्यूजीलैंड की महिला वनडे विश्व कप टीम का ऐलान, सोफी डेवाइन बनाईं गईं कप्तानSophie devine New Zealand women captain
आकलैंड: पांचवीं बार विश्व कप खेल रही अनुभवी हरफनमौला सोफी डेवाइन इस महीने के आखिर में भारत और श्रीलंका में होने वाले महिला वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगी जबकि चार खिलाड़ी पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट खेलेंगे.

पंद्रह सदस्यीय टीम की घोषणा बुधवार को की गई जिसमें छह खिलाड़ी विश्व कप में पदार्पण करेंगे. टीम में अनुभवी सूजी बेट्स और तेज गेंदबाज ली ताहुहू भी हैं जिनका यह क्रमश: पांचवां और चौथा विश्व कप होगा.

मैडी ग्रीन और मेली केर तीन बार विश्व कप खेल चुकी हैं. न्यूजीलैंड के कोच बेन सॉयेर ने कहा:

मैं टीम के संतुलन से बहुत खुश हूं. हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही मिश्रण है. पिछले चार आईसीसी टूर्नामेंटों से मैं टीम के साथ हूं और इस बार तैयारी सर्वश्रेष्ठ है.

न्यूजीलैंड को पहला मैच एक अक्टूबर को आस्ट्रेलिया से इंदौर में खेलना है.

न्यूजीलैंड टीम: सोफी डेवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोसमेरी मायेर, जॉर्जिया प्लिमेर, ली ताहुहू.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

न्यूजीलैंड की महिला वनडे विश्व कप टीम का ऐलान, सोफी डेवाइन बनाईं गईं कप्तान



Source link