बालाघाट में वन विभाग ने गांवों में बनाए टाइगर मित्र: हर गांव से 5 लोगों को चुना, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में करेंगे मदद – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में वन विभाग ने गांवों में बनाए टाइगर मित्र:  हर गांव से 5 लोगों को चुना, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में करेंगे मदद – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में शुरू हुआ ‘टाइगर मित्र’ अभियान, हर गांव से 5 लोग होंगे वन विभाग की आंख–कान

बालाघाट में वन्यजीवों की बढ़ती संख्या के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बन रही है। बाघों के हमलों से हुई मौतों के कारण लोगों में वन्यजीवों के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है।

.

इस समस्या से निपटने के लिए वन विभाग ने एक नई पहल की है। विभाग हर गांव से 5 लोगों को टाइगर मित्र के रूप में चुन रहा है। ये टाइगर मित्र वन विभाग के लिए आंख और कान का काम करेंगे।

परिक्षेत्र पूर्व और पश्चिम बैहर के अधिकारी कंदर्प भट्ट और उनकी टीम वन्यजीव संरक्षण के लिए जन संवाद, नुक्कड़ नाटक और गायन के माध्यम से जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

कंदर्प भट्ट ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संगीत और नाट्य मंडली के जरिए ग्रामवासियों को वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें वन्यप्राणियों से खुद को सुरक्षित रखने के तरीके भी बताए जा रहे हैं।

टाइगर मित्रों को वन्यजीवों से जुड़ी किसी भी दुर्घटना, अवैध शिकार या शिकार के प्रयास की सूचना देने पर नकद इनाम दिया जाएगा। इस पहल से अवैध शिकार और जनहानि के मामलों में कमी लाने में मदद मिलेगी।



Source link