एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेले गया, जिसमें अफगान टीम ने 94 रन से बड़ी जीत दर्ज की. शेख जायद स्टेडियम, अबु धाबी में हुए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. इसके जवाब में हॉन्गकॉन्ग के बल्लेबाज सिर्फ 94 रन तक ही पहुंच सके. अफगानिस्तान के एशिया कप में इस विजयी आगाज में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा, लेकिन के खिलाड़ी ने ऐसी तूफानी बैटिंग की कि रिकॉर्ड बुक में तहलका मचा दिया.
छक्कों का तूफान और वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, हम यहां बात कर रहें हैं अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई की. हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में ओमरजई ने छठे नंबर बैटिंग करते हुए तूफान मचा दिया. इस युवा स्टार ने 5 छक्कों और 2 चौकों वाली अपनी पारी में सिर्फ 21 गेंदों में 53 रन ठोके. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 250 से ऊपर का रहा. उनकी इस पारी के दम पर ही अफगान टीम 180+ का स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही. हालांकि, इस पारी के साथ ओमरजई ने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी नाम कर लिया.
सूर्या को पीछे छोड़ रचा इतिहास
दरअसल मैच में ओमरजई ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. वह टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 2022 में 22 गेंदों में अर्धशतक ठोका था. सूर्या ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच में यह करिश्मा किया था. अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज भी 22 गेंदों में फिफ्टी लगाने का कमाल कर चुके हैं.
टी20 एशिया कप में सबसे तेज अर्धशतक
अजमतुल्लाह उमरजई vs हॉन्गकॉन्ग – 20 गेंद
सूर्यकुमार यादव vs हॉन्गकॉन्ग – 22 गेंद
रहमानुल्लाह गुरबाज vs श्रीलंका 22 गेंद