मुरैना के नूराबाद थाना के गुलेंद्री गांव में अपने खेत में भैंस चरने से रोकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। भैंस मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर घायल हालत में उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया, आरोपी मौके से
.
दरअसल गुलेंद्री गांव के रहने वाले रामेंद्र गुर्जर के खेत में मुन्ना गुर्जर की भैंस चरते हुए चली गई। इस पर रामेंद्र गुर्जर ने मुन्ना गुर्जर को शिकायती तौर पर कहा कि तेरी भैंस मेरे खेत में चरने आ जाती है इसे रोक दे। इस बात पर मुन्ना और रामेंद्र गुर्जर के बीच बहस हो गई।
रामेंद्र गुर्जर और मुन्ना गुर्जर की बहस दोपहर तीन बजे होना बताई जा रही है इसके बाद शाम को मुन्ना गुजर अपने साथी कल्लू , गजेंद्र , रविन्द्र गुर्जर आदि को लेकर पहुंचा और रामेंद्र गुजर के पैर में गोली मार दी ।
गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर मुन्ना गुर्जर और उसके साथियों के द्वारा रामेंद्र गुर्जर को गोली मारने के बाद रामेंद्र को नूराबाद उपस्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
भैंस चराने को लेकर हुए विवाद में नूराबाद थाना प्रभारी एस आई अतुल परिहार ने बताया कि घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है । गोली मारने वाले नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की धड़पकड़ में पुलिस पार्टी लगी है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।