16 गांवों के किसानों ने सरकार का पुतला फूंका: हरदा में बीमा राशि गड़बड़ी और फसल नुकसान पर आंदोलन की चेतावनी – Harda News

16 गांवों के किसानों ने सरकार का पुतला फूंका:  हरदा में बीमा राशि गड़बड़ी और फसल नुकसान पर आंदोलन की चेतावनी – Harda News


हरदा में किसानों ने आम किसान यूनियन के बैनर तले सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिले के 16 गांवों के किसानों ने सरकार का पुतला फूंका।

.

पांचातलाई गांव के किसान बसंत सारण ने बताया कि पिछले साल सोयाबीन की फसल के बीमे में गड़बड़ी हुई है। किसानों को जमा किए गए प्रीमियम से भी कम राशि मिली है। कई गांवों में तो किसानों को बीमा राशि मिली ही नहीं। कुछ किसानों को नाममात्र की राशि दी गई है।

इस साल भी मौसम की मार से जिले में मक्का और सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों की मांग है कि सरकार तुरंत सर्वे कराकर राहत राशि दे। इससे वे अगली फसल की तैयारी कर सकेंगे।

आम किसान यूनियन के डॉ. जगदीश सारण ने कहा कि किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है। इससे फसल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से सोयाबीन और मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जल्द पंजीयन शुरू करने की मांग की।

डोमरी, पांचातलाई और नवरंगपुरा समेत 16 गांवों में किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।



Source link