BA थर्ड ईयर की छात्रा को गले पर चाकू मारा: दमोह में सहेली को ब्लैकमेल कर रहे युवक से बहस करने पर हमला, आरोपी फरार – Damoh News

BA थर्ड ईयर की छात्रा को गले पर चाकू मारा:  दमोह में सहेली को ब्लैकमेल कर रहे युवक से बहस करने पर हमला, आरोपी फरार – Damoh News


दमोह शहर में कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की बीए लास्ट ईयर की छात्रा पर गुरुवार शाम एक्सीलेंस स्कूल के पास हमला हुआ। आरोपी अशोक अठया ने छात्रा के गले में चाकू मार दिया। घटना शाम 4 बजे की है।

.

पीड़िता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज से बाजार जा रही थी। रास्ते में अशोक अठया मिला। वह उसकी सहेली को ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा।

पीड़िता ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्रा कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में घायल छात्रा का इलाज किया गया।

सीएसपी एचआर पांडे ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाज के बाद छात्रा को परिजन के साथ घर भेज दिया गया है।



Source link