डिंडौरी में बिजली गिरने से महिला मजदूर की मौत: खेत में धान लगा रही थी, तभी हुआ हादसा – Dindori News

डिंडौरी में बिजली गिरने से महिला मजदूर की मौत:  खेत में धान लगा रही थी, तभी हुआ हादसा – Dindori News


डिंडौरी जिले के गाड़ा सरई थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली गिरने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। शोभापुर ग्राम पंचायत के कार्बेमट्ठा गांव में दोपहर साढ़े 4 बजे यह घटना हुई। धान के खेत में काम कर रही 45 वर्षीय इतवारिया पति माहू लाल माझी बिजली की चपेट

.

थाना प्रभारी गिरवर सिंह उई को शाम 5 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मौके पर टीम भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में डिंडौरी जिला मुख्यालय में एक इंच बारिश दर्ज की गई। अन्य 6 जनपदों में कोई बारिश नहीं हुई। जिले में अब तक कुल 19 इंच बारिश हो चुकी है। दिन में मौसम साफ रहा। हालांकि, दोपहर में हलकी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन तक ऐसे ही मौसम की संभावना जताई है।



Source link