बैतूल में ठनेर ब्रिज के पास कार ट्रक से टकरा कर पलट गई।
रायपुर से उज्जैन महाकाल लोक के दर्शन करने जा रहे 5 दोस्तों की कार शुक्रवार को बैतूल में भीषण हादसे का शिकार हो गई। बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में ठनेर ब्रिज के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 3 यु
.
सिर और कान से बहने लगा खून
हादसे में आयुष शुक्ला, मौर्य तिवारी और बौद्धिक शर्मा घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा चोट आयुष शुक्ला को आई है। उनके सिर में गंभीर चोट है और कान से खून बह रहा था। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. रूपेश पद्माकर ने बताया कि आयुष का हिप (कूल्हा) अपनी जगह से खिसक गया है (Dislocate)। उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है। वहीं, मौर्य और बौद्धिक का भी इलाज जारी है।
ट्रक को देख लगाए ब्रेक, पलट गई कार
घायल आयुष ने बताया कि वे सभी खुशी-खुशी रायपुर से उज्जैन जा रहे थे। हाईवे पर अचानक सामने से एक ट्रक गलत दिशा (Wrong Side) में आ गया। उसे देखकर जैसे ही जोर से ब्रेक लगाए, कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ जांच कर रही है।
देखिए हादसे की 2 तस्वीरें….


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
