टीकमगढ़ पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर: कार्यकर्ताओं से मुलाकात और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में रहीं व्यस्त – Tikamgarh News

टीकमगढ़ पहुंचीं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर:  कार्यकर्ताओं से मुलाकात और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में रहीं व्यस्त – Tikamgarh News


मध्यप्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर टीकमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचीं। वह गुरुवार रात ललितपुर रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग द्वारा टीकमगढ़ आईं। मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ताल दरवाजा पर वरिष्ठ भाजपा

.

प्रभारी मंत्री ने सुबह सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की। भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत के अनुसार, सुबह 10:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुईं।

कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बताया कि 11:30 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 4 बजे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगी। शाम 6 बजे वह टीकमगढ़ से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।



Source link