टोंकखुर्द में चोरी की बैटरी के साथ 5 आरोपी पकड़े: पाडल्या रोड स्थित पाइप फैक्ट्री से चुराई थीं; बाइक समेत 90 हजार का सामान बरामद – Dewas News

टोंकखुर्द में चोरी की बैटरी के साथ 5 आरोपी पकड़े:  पाडल्या रोड स्थित पाइप फैक्ट्री से चुराई थीं; बाइक समेत 90 हजार का सामान बरामद – Dewas News



देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पाडल्या रोड की एक पाइप फैक्ट्री से वाहनों की बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियों के सा

.

फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज

थाना टोंकखुर्द में एक फरियादी ने शिकायत की थी कि ग्राम पाडल्या रोड स्थित एक पाइप फैक्ट्री में खड़े वाहनों से अज्ञात बदमाशों ने तीन बैटरियां चुरा ली हैं। मामले की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 427/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आलोक सोनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई।

मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपी पकड़े

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बैटरियों के साथ ग्राम पाडल्या रोड की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच संदिग्धों को एक बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम उस्मान, अयाज, सनावर, इरशाद और सिद्दीक बताया। सभी आरोपी खेडा माधोपुर, थाना टोंकखुर्द के निवासी हैं।

अन्य मामलों में भी हो सकती है संलिप्तता

पुलिस ने आरोपियों से चोरी गई तीन बैटरियां और एक मोटरसाइकिल विधिवत जब्त की। आरोपियों से अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में भी पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

  • उस्मान पिता अरफान खान (20)
  • अयाज पिता अय्युब खान (22)
  • सनावर पिता मुबारिक खान (19)
  • इरशाद पिता ईशाक खान (19)
  • सिद्दिक पिता मुजाहित खान (21)

(सभी निवासी – खेडा माधोपुर, थाना टोंकखुर्द)

जब्त सामग्री –

  • 03 बैटरियां
  • 01 मोटरसाइकिल
  • कुल कीमत – ₹90,000

पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।



Source link