भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने …गंभीर का मैच से पहले मैसेज

भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने …गंभीर का मैच से पहले मैसेज


Last Updated:

Ind vs Pak Asia Cup: एशिया कप में भारत पाकिस्तान मैच पर बहस के बीच रेयान टेन डोएशे ने गौतम गंभीर की क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह का समर्थन किया और बीसीसीआई और सरकार के निर्देशों का पालन जरूरी बताया.

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान देने की सलाह दी
दुबई. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के एशिया कप मैच के बहिष्कार की मांग के बीच भारतीय टीम के फील्डिंग कोच रेयान टेन डोएशे ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए. मुख्य कोच गौतम गंभीर की ‘क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने’ की सलाह का उन्होंने समर्थन किया. रेयान ने कहा कि यह काफी भावनात्मक मुद्दा है और टीम को बीसीसीआई और भारत सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है. कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ सभी खेल संबंध खत्म करने की मांग उठ रही है.

ऐसे मौके पर आमतौर पर टीम के मुख्य कोच मीडिया के सवालों के जवाब देने आते हैं लेकिन इस बार गौतम गंभीर के बजाय जूनियर कोच डोएशे को भेजा गया. बोर्ड को यह डर था कि गंभीर से इस मुद्दे पर उनके पुराने रुख के बारे में सवाल पूछे जा सकते हैं.  नीदरलैंड के इस पूर्व क्रिकेटर डोएशे ने कहा, ‘‘यह एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है. खिलाड़ी जनता की भावनाओं को महसूस करते हैं. हमने टीम की बैठकों में इस पर चर्चा की है. खिलाड़ी यहां क्रिकेट खेलने आए हैं और हम सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं.’’

डोएशे ने कहा, ‘‘हमारी सोच खेल को राजनीति से अलग रखने की है. मैं भावनाओं को समझता हूं लेकिन हम बीसीसीआई और सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं. हमें इसका अंदेशा था और यह निराशाजनक है. मुख्य कोच गौतम गंभीर का संदेश है कि उन चीजों पर ध्यान न दें जो हमारे नियंत्रण में नहीं हैं. उनका संदेश है कि केवल क्रिकेट पर ध्यान दें.’’

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले गंभीर ने खुद भी काफी कड़ा रुख अपनाया था. पहलगाम आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली में ‘एबीपी’ के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था, ‘‘मेरा निजी जवाब बिल्कुल नहीं है. जब तक यह सब (सीमा पार आतंकवाद) बंद नहीं होता, भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ भी नहीं होना चाहिए. आखिरकार यह सरकार का फैसला है कि हम उनके साथ खेलें या नहीं. …कोई भी क्रिकेट मैच, बॉलीवुड फिल्म या कोई भी अन्य बातचीत भारतीय सैनिकों और भारतीय नागरिकों की जान से ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं है.’’

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने …गंभीर का मैच से पहले मैसेज



Source link