10.67 करोड़ की राशि के 4241 मामले निपटाए: रायसेन की नेशनल लोक अदालत में 5320 लोगों को मिला लाभ – Raisen News

10.67 करोड़ की राशि के 4241 मामले निपटाए:  रायसेन की नेशनल लोक अदालत में 5320 लोगों को मिला लाभ – Raisen News


रायसेन में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था। कुल 4241 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें 692 न्यायालय के लंबित मामले और 3549 प्री-लिटिगेशन प्रकरण शामिल थे। मामलों के निपटारे के लिए 27 खंडपीठों का गठन किया गया।

.

लोक अदालत में निपटाए गए मामलों की कुल समझौता राशि 10.67 करोड़ रुपए रही। इससे 5320 लोगों को लाभ मिला। कार्यक्रम में विशेष पहल करते हुए पक्षकारों को पौधे वितरित किए गए और उन्हें इनके संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

इन दौरान जलकर, संपत्ति कर, बैंक और बिजली चोरी सहित अलग-अलग प्रकरणों का समझौते के माध्यम से निपटारा भी किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय, जिला न्यायालय के न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विवाद सुलझने से पक्षकारों में प्रसन्नता देखी गई।



Source link