भारत-पाकिस्तान में कांटे की टक्कर… दुबई में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

भारत-पाकिस्तान में कांटे की टक्कर… दुबई में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें


नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें जब जब मैदान पर उतरीं, उससे पहले कई बार विवाद, तनाव और टकराव देखने को मिले. हालांकि इस बार जो माहौल है वो पिछले कुछ वर्षों से अलग है.पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते फिर से कड़वाहट है.भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के जरिए कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया.दोनों देशों के बीच जंग भी शुरू हुई.इसकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में रविवार को होने जा रहे मुकाबले को लेकर देश में विरोध के सुर तेज हो गए हैं.ऐसे में दोनों देशों के बीच दुबई में खेला जाने वाला यह मुकाबला तनाव भरा हो सकता है. हालांकि टीम इंडिया के कोच और कप्तान इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं जिसमें भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत माना जा रहा है.

भारत और पाकिस्तान के इस मुकाबले की बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है. टीम इंडिया को एशिया कप के ग्रुप ए में रखा गया है जिसमें पाकिस्तान की टीम भी है. इस बार दोनों टीमों के फाइनल में भी भिड़ने की उम्मीद है जो पहले कभी नहीं हुआ है. भारत ने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को 93 रन से हराकर एशिया कप में कदम रखा है. भारतीय टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है जिसमें अनुभव और युवाओं का मिश्रण है. मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत अपने खिताब की रक्षा के लिए इस टूर्नामेंट में उतर रहा है.

Ind vs PAK Asia Cup Records: भारत- पाकिस्तान एशिया कप में कितनी बार भिड़े हैं…किसका पलड़ा भारी, जानें आंकड़ों की जुबानी

भारत के मुकाबले पाकिस्तान की टीम बेहद कमजोर है. इस टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे स्टार खिलाड़ी नहीं हैं. वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी टीम में हाहाकार मचा हुआ है. टीम में लगातार कप्तान और कोच बदले जा रहे हैं. कह सकते हैं कि पाकिस्तान की टीम में इस समय उथल पुथल है. ओमान को 67 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान को पहले बैटिंग करते हुए 160 रन बनाते उसके पसीने छूट गए थे.ओमान जैसी छोटी टीम के खिलाफ उसकी पोल खुल गई थी .

भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं.दुबई की पिच पर कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और बुमराह-हार्दिक पाकिस्तानी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच साल 2024 टी20 वलर्ड कप में खेले गए मुकाबले तक दोनों टीमें 13 बार टकराई हैं जहां भारत ने 10 मैचाों में बाजी मारी है वहीं पाकिस्तान को 3 में जीत मिली है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम.



Source link