‘मैं जानता हूं कौन लोग हैं…’ शारिक मछली के साथ वीडियो-फोटो सामने आने पर सांसद आलोक शर्मा का बड़ा बयान

‘मैं जानता हूं कौन लोग हैं…’ शारिक मछली के साथ वीडियो-फोटो सामने आने पर सांसद आलोक शर्मा का बड़ा बयान


Last Updated:

Bhopal MP Alok Sharma: भोपाल सांसद आलोक शर्मा का फोटो-वीडियो ड्रग जिहाद के आरोपी शरीक मछली के साथ सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ है. इस पर सांसद ने बड़ा बयान दिया है. जानें…

सांसद आलोक शर्मा.
रिपोर्ट: रमाकांत दुबे

Bhopal News: भोपाल में ड्रग जिहाद के आरोपी शारिक मछली के साथ कथित वीडियो और फोटो सामने आने के मामले ने राजनीतिक हलचल मचा दी है. भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इसे साजिश करार देते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, कुछ लोग सुनियोजित तरीके से उनका राजनीतिक करियर खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

सांसद शर्मा ने आरोप लगाया कि AI के माध्यम से फर्जी फोटो और वीडियो बनाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रची जा रही है. सांसद ने स्पष्ट किया कि इन फोटो में धड़ किसी का और सिर किसी का जोड़ा जा रहा है. शर्मा ने कहा, “उन्हें पता है कौन लोग ऐसा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस अपना काम कर उन्हें पकड़े.” उन्होंने राज्य मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की छवि खराब करने की भी कोशिशों का जिक्र किया.

पुलिस कमिश्नर के यहां धरना देंगे
इस मामले में साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय में धरना देंगे. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए जोर देकर कहा, “मछली हो या मगरमच्छ, किसी को नहीं छोड़ा जाएगा. कुछ लोग ऐसे अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, वे भी नहीं बचेंगे.”

ये रहा पूरा मामला
बता दें कि यह मामला भोपाल के चर्चित ड्रग-लव जिहाद कांड से जुड़ा है, जहां शारिक मछली उर्फ शारिक अहमद और उसके परिवार पर ड्रग तस्करी, यौन शोषण व जमीन कब्जे के गंभीर आरोप हैं. परिवार के 9 भाइयों की आपराधिक कुंडली में 50 से अधिक केस दर्ज हैं. पुलिस ने उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया है. सांसद शर्मा ने पहले भी लव जिहाद पर तीखे बयान दिए हैं, जिसमें अपराधियों की नसबंदी तक की मांग की थी. वहीं, कांग्रेस ने शर्मा के बयानों को भड़काऊ बताया है, जबकि भाजपा ने उनका समर्थन किया. यह विवाद सियासी रंग ले चुका है, जहां दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. शर्मा का यह बयान अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश देता है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

‘मैं जानता हूं कौन है…’ शारिक मछली संग वीडियो-फोटो सामने आने पर बोले सांसद



Source link