Champions League: पीएसजी की बड़ी जीत, लिवरपूल और बायर्न भी जीते

Champions League: पीएसजी की बड़ी जीत, लिवरपूल और बायर्न भी जीते


Last Updated:

पीएसजी ने अटलांटा को 4-0 से हराया, मार्क्विनहोस, ख्विचा क्वारत्सखेलिया, नूनो मेंडेस, गोंसालो रामोस ने गोल किए. लिवरपूल ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-2 से हराया.

Champions League: पीएसजी की बड़ी जीत, लिवरपूल और बायर्न भी जीतेChampions League
लंदन: गत चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने बुधवार को बड़ी जीत दर्ज करके चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में खिताब बचाने के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की जबकि लिवरपूल ने भी सत्र की अच्छी शुरुआत करते हुए अंतिम क्षणों में विजयी गोल किया.

पीएसजी ने घरेलू मैदान पर अटलांटा पर 4-0 से जीत हासिल की. उसकी टीम ने शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और अटलांटा को किसी भी समय वापसी का मौका नहीं दिया.

उसकी तरफ से सेंट्रल डिफेंडर मार्क्विनहोस, विंगर ख्विचा क्वारत्सखेलिया, लेफ्ट बैक नूनो मेंडेस और स्थानापन्न गोंसालो रामोस ने गोल किए.

पीएसजी के कोच लुइस एनरिक ने कहा, ‘ऐसा प्रदर्शन देखकर खुशी हुई. मुझे लगता है कि हमारे प्रशंसक खुश होंगे.’

लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वान डिक ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में हेडर से गोल करके एटलेटिको मैड्रिड पर 3-2 से जीत सुनिश्चित की.

बायर्न म्यूनिख और इंटर मिलान ने क्रमश: चेल्सी और अजाक्स को हराया. बायर्न ने हैरी केन के दो गोल की मदद से चेल्सी को 3-1 से हरा दिया, जबकि इंटर की अजाक्स पर 2-0 की जीत में मार्कस थुरम ने दो गोल किए.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homesports

Champions League: पीएसजी की बड़ी जीत, लिवरपूल और बायर्न भी जीते



Source link