खुद को अकेला मत समझना… पिता को खोया, फिर जयसूर्या ने यूं बंधाई ढांढस

खुद को अकेला मत समझना… पिता को खोया, फिर जयसूर्या ने यूं बंधाई ढांढस


Last Updated:

Sanath Jayasuriya reaction Dunith Wellalage father death: 22 साल के स्पिनर दुनिथ वेलालेगे एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलते समय अपने पिता को खो दिया. श्रीलंका टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने इस युवा खिलाड़ी को ढांढस बंधाया है और कहा कि वो उन्हें अपने पिता की तरह समझें. वह अकेला नहीं हैं.

जयसूर्या ने वेलालेगे के लिए लिखा लंबा इमोशनल पोस्ट.
नई दिल्ली. श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने युवा स्पिनर दुनिथ वेलालेगे को ढांढस बंधाया है. वेलालेगे एशिया कप मैच में अफगानिस्तान के दौरान अपने पिता को खो दिया. वेलालेगे के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे. मैच के बाद वेलालेगे को पिता के निधन की जानकारी मिली, जिसके बाद वह टूट गए. जयसूर्या ने कहा कि वेलालेगे खुद को अकेला न समझें. वह उनके पिता की तरह हैं. श्रीलंका के युवा स्पिनर अपने पिता सुरंगा के निधन के कारण एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच से सदस्य लौट गए हैं. उनके पिता का निधन गुरुवार को हुआ. उसी दिन यह ऑलराउंडर यहां अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी लीग मैच खेल रहा था.

दुनिथ वेलालेगे को उनके पिता के निधन की खबर देने वाले श्रीलंका के मुख्य कोच और महान बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने फेसबुक पर लिखा ,‘दुनिथ आपके पिता भी क्रिकेटर थे और उन्हें अपनी परवरिश पर गर्व होगा. उनके मूल्य, खेल के लिये उनका प्यार और भावना तुम्हारे जरिये जीवित रहेगी. तुम्हे पता है कि तुम कितने मजबूत हो और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि तुम श्रीलंका के लिए अधिक से अधिक मैच जीतकर उन्हें गर्व महसूस कराते रहोगे.’

जयसूर्या ने वेलालेगे के लिए लिखा लंबा इमोशनल पोस्ट.
उन्होंने लिखा ,‘इस कठिन पल में यह याद रखना कि तुम अकेले नहीं हो. मैं पिता की तरह तुम्हारे साथ हूं , तुम्हारे मार्गदर्शन के लिए ओर हर कदम पर तुम्हारा साथ देने के लिए. पूरी टीम, देश और क्रिकेटप्रेमी तुम्हारे साथ हैं.’

वेलालेगे को अपने पिता के निधन की खबर मैच के बाद ही पता चली और वह सबसे पहले उपलब्ध उड़ान से कोलंबो के लिए रवाना हो गए. सुरंगा का दिल का दौरा पड़ने से 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. यह स्पष्ट नहीं है कि यह 22 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करेगा या नहीं. श्रीलंका सुपर 4 में अपना पहला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा. इसके बाद उसका सामना 23 सितम्बर को पाकिस्तान से और 26 सितम्बर को भारत से होगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

खुद को अकेला मत समझना… पिता को खोया, फिर जयसूर्या ने यूं बंधाई ढांढस



Source link