अग्रसेन जयंती महोत्सव का दूसरा दिन, खरगोन में प्रतियोगिताएं हुईं: शतरंज से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा – Khargone News

अग्रसेन जयंती महोत्सव का दूसरा दिन, खरगोन में प्रतियोगिताएं हुईं:  शतरंज से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा – Khargone News

खरगोन में अग्रवाल समाज के आराध्य अग्रसेन महाराज की जयंती का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को महोत्सव के दूसरे दिन सीता मंगल भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

.

दोपहर के सत्र में महिला मंडल की प्रतियोगिताओं में 25 से 70 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया। बच्चों के लिए कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों की अलग-अलग प्रतियोगिताएं रखी गईं। इनमें शतरंज, सरप्राइज गेम, स्लो साइक्लिंग और संस्कृत श्लोक पाठ शामिल थे।

शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गीत गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। ‘राम आएंगे’ गीत पर प्रस्तुत नृत्य को विशेष सराहना मिली। कार्यक्रम का संचालन पिंकी अग्रवाल, अनीता जैन, आशीष अग्रवाल, राकेश जैन, प्रिंकेश गोयल समेत अन्य समाज के सदस्यों ने किया।

Source link