पन्ना बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य स्सपेंड: नाबालिग पीड़िता को आरोपी के घर भेजने के मामले में कार्रवाई – Panna News

पन्ना बाल कल्याण समिति के सभी सदस्य स्सपेंड:  नाबालिग पीड़िता को आरोपी के घर भेजने के मामले में कार्रवाई – Panna News


भोपाल के महिला और बाल विकास विभाग ने पन्ना की बाल कल्याण समिति को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता को आरोपी के पास भेजने के मामले में की गई है। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों पर मामला दर्ज किया गया है।

.

विभाग की उप सचिव माधी नागेंद्र ने 19 सितंबर को निलंबन का आदेश जारी किया। जो आज पन्ना पहुंचा था। पन्ना की समिति का कार्यभार छतरपुर की बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। जिले में बाल कल्याण समिति का गठन 27 फरवरी 2025 को हुआ था।

जिले के बाल कल्याण के मामले छतरपुर की समिति संभालेगी

समिति में भानु प्रताप जडिया अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। अन्य सदस्यों में सुदीप कुमार श्रीवास्तव, अंजलि सिंह, आशीष कुमार बोस और प्रमोद कुमार सिंह शामिल थे। पन्ना कलेक्टर ने 4 सितंबर 2025 को विभाग को इस मामले की जानकारी दी थी।

बालकों के हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के प्रस्ताव पर यह निर्णय लिया गया। निलंबन अवधि के दौरान पन्ना जिले के सभी बाल कल्याण संबंधी मामलों की जिम्मेदारी छतरपुर की समिति संभालेगी।



Source link