अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान… खूंखार ओपनर ने अपने ही गुरू का तोड़ा महारिकॉर्ड, रेगिस्तान में रनों की बारिश

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा पाकिस्तान… खूंखार ओपनर ने अपने ही गुरू का तोड़ा महारिकॉर्ड, रेगिस्तान में रनों की बारिश


Abhishek Sharma Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को हरा दिया है. ग्रुप राउंड के बाद अब सुपर-4 में भी टीम इंडिया ने उसे परास्त किया है. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने धमाल मचा दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की. अभिषेक ने 39 गेंद पर 74 रन बनाए. वहीं, गिल ने 28 गेंद पर 47 रन की पारी खेली. 

युवराज से आगे निकले अभिषेक

मैच के दौरान अभिषेक का बल्ला आग उगल रहा था. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने सिर्फ 24 गेंदों में 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. 24 गेंदों में लगाए गए इस अर्धशतक के साथ अभिषेक ने अपने गुरु युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. इस मामले में अभिषेक अब युवराज से आगे निकल गए.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: शाहीन अफरीदी का सबसे बड़ा ‘दुश्मन’… पूरे करियर में नहीं मिला ऐसा जख्म, शर्मा जी के बेटे ने धो डाला

युवराज ने 2012 में बनाया था रिकॉर्ड

युवराज ने भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाया था. 28 दिसंबर 2012 को अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान युवराज ने अपना अर्द्धशतक पूरा करने के लिए 29 गेंदें ली थीं. भारत-पाकिस्तान मैच में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बात करें तो यह अभी भी मोहम्मद हफीज के नाम दर्ज है. हफीज ने  28 दिसंबर, 2012 को अहमदाबाद में भारत के खिलाफ 23 गेंदों पर 50 रन बनाए थे.

भारत-पाक T20I में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

23 गेंद- मोहम्मद हफीज, अहमदाबाद 2012
24 गेंद- अभिषेक शर्मा, दुबई 2025
29 गेंद- युवराज सिंह, अहमदाबाद 2012
32 गेंद- इफ्तिखार अहमद, मेलबर्न 2022
33 गेंद- मिस्बाह-उल-हक, डरबन 2007



Source link