भोपाल-नागपुर हाईवे पर बाइक दुर्घटना: आठवां मिल के पास एक की मौत, एक गंभीर; नागपुर रेफर – Betul News

भोपाल-नागपुर हाईवे पर बाइक दुर्घटना:  आठवां मिल के पास एक की मौत, एक गंभीर; नागपुर रेफर – Betul News


बैतूल जिले के आठवां मिल क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ग्राम उड़दन निवासी सुखनंदन धुर्वे (35) के रूप में हुई है। वह अपने साथी सोनू के साथ बैतूल से अपने गांव जा रह

.

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुखनंदन को मृत घोषित कर दिया। सोनू की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पाढर की ओर से आ रहे थे। वे अलग-अलग बाइक पर सवार थे। संदेह है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक पीछे से किसी वाहन से टकराई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि दुर्घटना किसी वाहन की टक्कर से हुई या बाइक सवारों ने नियंत्रण खो दिया।



Source link