शाजापुर में कंप्यूटर बाबा ने गोमाता के लिए भीख मांगी: कहा- सड़कों पर गाय मर रहीं, लेकिन कुत्ते लोगों के बेडरूम तक पहुंच गए – shajapur (MP) News

शाजापुर में कंप्यूटर बाबा ने गोमाता के लिए भीख मांगी:  कहा- सड़कों पर गाय मर रहीं, लेकिन कुत्ते लोगों के बेडरूम तक पहुंच गए – shajapur (MP) News


शाजापुर में कंप्यूटर बाबा ने सोमवार दोपहर राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन के बाद सड़क पर गोमाता के लिए भीख मांगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि 14 अक्टूबर को हजारों गोमाता के साथ उनके आवास पर पहुंचेंगे।

.

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गोमाताओं के गले में ज्ञापन होगा। वे मध्यप्रदेश में राज्य माता का दर्जा और गो अभ्यारण्य की मांग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़कों पर गोमाताएं मर रही हैं। लेकिन कुत्ते लोगों के बेडरूम तक पहुंच गए हैं। गायों से टकराकर हादसे हो रहे हैं।

सीएम के पास गोमाता के लिए टाइम नहीं

बाबा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पास गोमाता के लिए 10 मिनट का समय नहीं है। कई आवेदन देने और मिलने का अनुरोध करने के बावजूद उन्होंने समय नहीं दिया। साधु संतों की टोली ने दुकानों पर घूमकर भिक्षा मांगी और भजन कीर्तन किया।

बाबा ने राजराजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन कर आरती की।

प्रदेश में 10-11 नए बूचड़खाने खुल गए

कंप्यूटर बाबा ने प्रदेश में बूचड़खानों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10-11 नए बूचड़खाने खुल गए हैं। आने वाली पीढ़ियां टिकट लेकर गोमाता को देखने आएंगी। मोदी जी सनातनी हैं और मोहन यादव यदुवंशी हैं, फिर भी गोमाता की स्थिति खराब है।



Source link