ग्वालियर में झपकी लगते ही बाइक, कैश, मोबाइल चोरी: चक्कर आने पर बस स्टॉप पर लेटा युवक, नींद खुली तो हो चुकी थी चोरी – Gwalior News

ग्वालियर में झपकी लगते ही बाइक, कैश, मोबाइल चोरी:  चक्कर आने पर बस स्टॉप पर लेटा युवक, नींद खुली तो हो चुकी थी चोरी – Gwalior News



जीजा को रुपए देने जा रहे युवक की बाइक, नकदी और मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। चोर तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

.

घटना 8 सितंबर नदी गेट चौराहा की है। इंदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खल्लासीपुरा खटीक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय रोहित रजक रात करीब 12 बजे अपने जीजा को पैसे देने जा रहा था। वह नदी गेट चौराहा पर पहुंचा, तभी उसे अचानक तेज चक्कर आ गए। रोहित ने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और पास ही बस स्टॉप पर लगे बेंच पर लेट गया।

दो घंटे बाद रोहित की आंख खुली तो बाइक, पैसा और मोबाइल गायब थे। रोहित और उसके जीजा ने इंदरगंज थाने पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रोहित मुंबई में चाट का ठेला लगाता है। वह इन दिनों अपनी बहन के घर नवदुर्गा उत्सव में शामिल होने ग्वालियर आया हुआ था। 8 सितंबर की रात वह खाना खाने के बाद घर लौटा ही था कि उसे अर्जेंट काम से जीजा को 10 हजार रुपए देने जाना पड़ा।

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने पहले मामला जांच में लिया था और जांच पूरी होने पर घटना के 12 दिन बाद अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, पहले पुलिस को युवक की बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। उसे लग रहा था कि युवक चोरी की कहानी बना रहा है।

CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस इंदरगंज थाना पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि बाइक, पैसे और मोबाइल चोरी करने वाले कहीं ना कहीं CCTV कैमरे में कैद हुए होंगे। पुलिस को इलाके में सक्रिय जेब कट और वाहन चोरों पर भी संदेह है।



Source link