टोल प्लाजा पर नगर परिषद अध्यक्ष और मैनेजर भिड़े: 40 वाहनों को टोल में छूट का मामला, थाने में शिकायत दर्ज – Shahdol News

टोल प्लाजा पर नगर परिषद अध्यक्ष और मैनेजर भिड़े:  40 वाहनों को टोल में छूट का मामला, थाने में शिकायत दर्ज – Shahdol News


शहडोल के ब्यौहारी मऊ टोल प्लाजा पर नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता और टोल मैनेजर के बीच विवाद हुआ। विवाद का कारण कुछ वाहनों को दी जा रही टोल छूट है।

.

टोल कंपनी MPSD FORCE प्रा. लि. ने थाना प्रभारी को शिकायत दी है। कंपनी का आरोप है कि राजन गुप्ता टोल पर अवरोध पैदा करते हैं। वे गाली-गलौज करते हैं और बैरियर तोड़ते हैं। साथ ही बिना भुगतान ट्रक निकलवाते हैं और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हैं।

22 सितंबर को दोपहर 2:40 बजे एक वाहन लेन नंबर-1 से बैरियर तोड़कर निकला। चालक ने बताया कि वह राजन गुप्ता के कहने पर बिना शुल्क निकला है। शाम 7:40 बजे राजन गुप्ता खुद वाहन MP-18 ZG 6822 से लेन नंबर-8 पर आए। टोल स्टाफ ने शुल्क मांगा तो उन्होंने गाली-गलौज की और बैरियर तोड़कर निकल गए।

राजन गुप्ता का कहना है कि टोल प्लाजा में तीन कंपनियों के 40 भारी वाहनों को छूट दी गई है। ये वाहन गिट्टी लेकर बिना टोल के निकल जाते हैं। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। कुछ मोटर मालिकों ने उन्हें यह जानकारी दी है।



Source link