नवरात्रि पर शक्ति पर्व का आयोजन: मल्हार स्मृति मंदिर में लोक गीत और दुर्गाचरितम् नृत्य नाटिका की प्रस्तुति – Dewas News

नवरात्रि पर शक्ति पर्व का आयोजन:  मल्हार स्मृति मंदिर में लोक गीत और दुर्गाचरितम् नृत्य नाटिका की प्रस्तुति – Dewas News


देवास में संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मल्हार स्मृति मंदिर में शक्ति पर्व का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही और वातावरण भक्तिमय रहा।

.

कार्यक्रम की शुरुआत गुना के कलाकार दशरथ लाल पारोची ने गणेश वंदना से की। उन्होंने माता की भक्ति में कई लोकगीत प्रस्तुत किए, जिनमें “जय दुर्गे तुम्हारे मंदिर में दीप जलाया जाता है”, “आनंद आ रहा है मैया तेरी भक्ति में” और “काली कंकाली अम्बे मां जग तारणि” शामिल थे।

7 कलाकारों ने कथक नृत्य की प्रस्तुति दी इसके बाद नर्मदापुरम् की दामिनी पठारिया ने भक्ति गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। इंदौर की कविता तिवारी और उनकी टीम ने 25 मिनट की नृत्य नाटिका ‘दुर्गाचरितम्’ प्रस्तुत की। इस प्रस्तुति में 7 कलाकारों ने कथक नृत्य और भावाभिनय का सुंदर संगम पेश किया।

नाटिका में दिखाया गया कि महिषासुर के अत्याचारों से त्रस्त देवताओं ने त्रिदेवों से प्रार्थना की। त्रिदेवों की शक्ति से माँ दुर्गा का अवतरण हुआ और उन्हें दिव्य अस्त्र-शस्त्र प्राप्त हुए। मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर जगत का कल्याण किया। नाटिका का समापन ‘जय दुर्गा भवानी’ की वंदना के साथ हुआ।

कलाकारों की प्रस्तुति से दर्शकों ने मन मोह लिया।



Source link