पत्नी से छेड़छाड़ करता था पड़ोसी, साले-साढ़ू से कराया मर्डर: दरांती से गर्दन-प्राइवेट पार्ट पर 5 वार किए, दंपती समेत 4 गिरफ्तार – khirkiya (Harda) News

पत्नी से छेड़छाड़ करता था पड़ोसी, साले-साढ़ू से कराया मर्डर:  दरांती से गर्दन-प्राइवेट पार्ट पर 5 वार किए, दंपती समेत 4 गिरफ्तार – khirkiya (Harda) News


हरदा जिले के खिरकिया की छीपाबड़ पुलिस ने मंगलवार को एक हत्या का खुलासा किया है। 20 सितंबर को कुड़ावा रोड़ पर नाले के किनारे खण्डवा के ग्राम गरबड़ी निवासी मोरसिंह सिसोदिया (35) का शव मिला था।

.

जांच में सामने आया कि मृतक मोरसिंह एक महिला को परेशान करता था। वह महिला के पति की अनुपस्थिति में उसके घर में घुस जाता था। परिवार की समझाइश के बाद भी वह नहीं माना। इस पर महिला और उसके पति मायाराम ने अपने साले ध्यान सिंह और साढ़ू शेर सिंह ध्यान सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पति और रिश्तेदारों ने की हत्या

महिला ने मोरसिंह को भागने का प्रस्ताव दिया। 18 सितंबर की रात 1-2 बजे के बीच मोरसिंह महिला को लेकर खिरकिया पहुंचा। महिला उसे अपनी बुआ के घर ले गई। वहां तीनों आरोपी पहले से मौजूद थे।

आरोपियों ने मोरसिंह को पकड़कर हाथ-पैर और मुंह बांधा। उसे बाइक पर बैठाकर कुड़ावा रोड़ ले गए। वहां साले और साढ़ू ने पड़ोसी के प्राइवेट पार्ट और गर्दन पर 5 वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर शव को नाले के पास झाड़ियों में छिपा दिया। घटना के दौरान पति-पत्नी पहरा दे रहे थे। घटना के बाद ध्यानसिंह और शेरसिंह ने मृतक की बाइक को रोशनी चौकी के पास पटाजन गांव की नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने पति-पत्नी को भेजा जेल

मृतक के भाई ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले विवाद के बाद मायाराम मेरे घर पर भाई को समझाने आया था। जिसमें उसने मेरे भाई पर खुद की पत्नी को परेशान करने की बात भी कही थी। आरोपी मायाराम (50) और उसकी पत्नी को जेल भेजा गया है। ध्यानसिंह (45) और शेरसिंह (45) को रिमांड पर लिया गया है।



Source link