पाकिस्तान की रोमांच जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जाने भारत की स्थिति

पाकिस्तान की रोमांच जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जाने भारत की स्थिति


Last Updated:

Asia Cup 2025 Points Table: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप फाइनल की रेस को किया रोमांचक, भारत प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है, श्रीलंका बाहर हो गया, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला निर्णायक रहेगा.

पाकिस्तान की रोमांच जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जाने भारत की स्थितिपाकिस्तान की श्रीलंका पर जीत के बाद अंक तालिका में बदलाव
नई दिल्ली. एशिया कप फाइनल की तस्वीर अब धीरे धीरे साफ हो रही है. पाकिस्तान की टीम ने भारत से सुपर 4 के पहले मैच में मिली हार के बाद श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 8 विकेट पर 133 रन ही बना पाई. पाकिस्तान ने जीत जरूर हासिल की लेकिन 5 विकेट गंवाकर. 18वें ओवर में जीत के साथ ही अंक तालिका में जबरदस्त बदलाव हुआ. पाकिस्तान अब बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है. भारत नंबर एक पर है जबकि श्रीलंका फाइनल की रेस से बाहर हो चुका है.

मंगलवार को खेले गए मैच पर सबकी नजर थी क्योंकि पाकिस्तान के फाइनल की उम्मीद इस मैच पर टिकी थी.. उसने श्रीलंका को हराया और अपनी दावेदारी बनाए रखी. इस जीत के साथ जहां एक तरफ श्रीलंका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई वहीं बांग्लादेश पर भी संकट के बादल मंडराने लगे. अब भारत के खिलाफ आज खेला बांग्लादेश हारा तो पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला करो या मरो का हो जाएगा.

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
भारत 1 1 0 2 0.689
पाकिस्तान 2 1 1 2 0.226
बांग्लादेश 1 1 0 2 0.121
श्रीलंका 2 0 2 0 -0.590

अंक तालिका की स्थिति

इस वक्त भारतीय टीम अंक तालिका में 1 जीत के साथ 0.689 नेट रन रेट और 2 अंक लेकर पहले स्थान पर है. श्रीलंका को हराकर पाकिस्तान की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उसके पास बांग्लादेश के बराबर 2 अंक हैं लेकिन 0.226 के नेट रन रेट हासिल कर वो आगे निकल गया है. बांग्लादेश का नेट रन रेट 0.121 का है और फाइनल की रेस में बना हुआ है. श्रीलंका की टीम दोनों सुपर 4 मैच हारकर रेस से बाहर हो चुकी है.

कितने मुकाबले बाकी

अब भारत और बांग्लादेश के बीच आज का मुकाबला बेहद अहम हो चुका है. भारत की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ जाएंगी जबकि हार बांग्लादेश को फाइनल में पहुंचा देगा. सुपर 4 में पहला मुकाबला जीत चुकी बांग्लादेश और भारतीय टीम आज जीत हासिल कर 4 अंक लेकर फाइनल में जगह बनाएगी. वहीं हारने वाली टीम के लिए आखिरी मुकाबला अहम हो जाएगा. भारत को श्रीलंका के साथ खेलना है जबकि बांग्लादेश अपना आखिरी सुपर 4 मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

पाकिस्तान की रोमांच जीत से प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जाने भारत की स्थिति



Source link