Chinese Cherry Benefits: 50000 की एक्स्ट्रा कमाई का मौका! 20 साल तक फल देता ये चाइनीज पौधा, डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर के लिए काल

Chinese Cherry Benefits: 50000 की एक्स्ट्रा कमाई का मौका! 20 साल तक फल देता ये चाइनीज पौधा, डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर के लिए काल


Last Updated:

Chinese Cherry ki Kheti: चाइनीज चेरी एक तरह के छोटे छोटे फल होते हैं जिसे कई लोग पकने पर खाते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे सुखाकर भी खाते हैं.

अनुज गौतम, सागर: बुंदेलखंड में काली दोमट मिट्टी, पीली मिट्टी, रेतीली मिट्टी और ककरीली पथरीली मिट्टी पाई जाती है. यहां पर कई तरह के पेड़ पौधे मिलते हैं ओषधीय जड़ी बूटियो से भरे पेड़ पौधों का तो यहां पर खजाना मिलता है. और ऐसे ही अब यहां पर चाइनीज चेरी भी उगाई जा रही है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी वरदान है. इतना ही नहीं इसकी पत्तियों से लेकर फल तक आकर्षित करते हैं.

क्या है चाइनीज चेरी?
चाइनीज़ चेरी( प्रूनस स्यूडोसेरासस) मूल रूप से चीन की ही प्रजाति है लेकिन सूटेबल वातावरण मिलने की वजह से यह दुनिया भर में पाई जाती है. बुंदेलखंड का सर्द गर्म मौसम इसकी परिस्थितियों के अनुकूल ही होता है इसमें पेड़ तो नहीं होता लेकिन एक बड़ा झाड़ बनता है और छोटे-छोटे से गोल मटोल लाल-लाल फल आते हैं जो देखने में तो काफी सुंदर होते ही है खाने में भी खट्टा मीठा लाजवाब स्वाद होता है. कई लोग इन्हें शौक से खाते हैं तो कई लोग औषधिय गुणों की वजह से इसका निरंतर सेवन करते हैं. तो कई लोग इसके आकर्षक फूलों के भी दीवाने होते हैं जो घरों के गमले में भी इनको सजाते हैं.

चाइनीज चेरी के फायदे
चाइनीज चेरी का सर्द गर्म के मौसम में सेवन करने पर काफी लाभदायक मानी जाती है. अक्सर जब लोग इस मौसम में सर्दी जुकाम और वायरल जैसी बीमारी की चपेट में आते हैं. तो इसका सेवन करने से यह इम्यूनिटी बूस्टअप करके जल्दी से रिकवर करता है. साथ ही इन बीमारियों के इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है. चाइनीज चेरी शुगर के मरीजों के लिए भी काफी अच्छी रहती है इसका नियमित सेवन करने से शुगर कंट्रोल करती है इसके अलावा रक्तचाप, मांसपेशियों में मजबूती देने के भी काम आती है.

बारिश के दिनों में चाइनीस चेरी में फल आते हैं लेकिन इसकी औषधीय गुण जानने वाले लोग इसको ड्राई करके या फिर पाउडर बनाकर रख लेते हैं, फिर आराम से इसका उपयोग करते रहते हैं.

सागर में मल्टी लेयर फार्मिंग के जनक आकाश चौरसिया के फार्म हाउस पर करीब 20 डेसिमल की जगह में यह पेड़ लगे हुए हैं. आकाश बताते हैं कि यह पेड़ किसानों की एक्स्ट्रा आमदनी के रूप में भी काम आ सकता है क्योंकि इसको मेड़ पर लगाते हैं तो करीब डेढ़ सौ पौधे एक एकड़ में लगते हैं जिनसे 50000 की एक्स्ट्रा कमाई हो सकती है. इसके अलावा इसमें ना तो बड़े पेड़ बनते हैं झाड़ होने की वजह से गर्मियों में शीतलता प्रदान करते हैं. अगर कोई खेत में लगाना चाहता है तो 400 पौधे लगेंगे और कमाई भी करीब 3 लाख तक की हो सकती है. 2 साल में ही यह पौधे फल देने लगते हैं और 20 साल तक फल देते रहते हैं. चाइनीस चेरी के पेड़ को सर्द गर्म मौसम की जरूरत रहती है जो बुंदेलखंड में काफी सूटेबल बताया जाता है और सबसे अच्छी बात यह है की पहाड़ी ककरीली पथरीली जमीन में होने वाला यह राजा है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

20 साल तक फल देता ये चाइनीज पौधा, डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर के लिए काल!



Source link