हारते-हारते श्रीलंका से जीता PAK, फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा

हारते-हारते श्रीलंका से जीता PAK, फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा


Last Updated:

PAK beat SL Highlights: शाहीन शाह अफरीदी और हुसैन तलत की शानदार गेंदबाजी के बूते पाकिस्तान ने सुपर चार राउंड के लो स्कोरिंग गेम में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखी है.

PAK vs SL
अबुधाबी: करो या मरो के मैच में पाकिस्तान ने जैसे-तैसे श्रीलंका को हराते हुए एशिया कप के सुपर-फोर राउंड में अपनी जीत का खाता खोला. पांच विकेट की इस जीत के साथ पाकिस्तान की फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी जिंदा है. श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा (24 रन पर दो विकेट) और वानिंदु हसरंगा (27 रन पर दो विकेट) की स्पिन जोड़ी ने उम्दा गेंदबाजी की, लेकिन श्रीलंका को हार से नहीं बचा पाए.

12 गेंद पहले जीता पाकिस्तान
भारत के खिलाफ पिछले मैच में शिकस्त झेलने वाले पाकिस्तान ने श्रीलंका के 134 रन के लक्ष्य को मोहम्मद नवाज (नाबाद 38 रन, 24 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) और तलत (नाबाद 32 रन, 30 गेंद, चार चौके) के बीच छठे विकेट की 58 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत 18 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाकर हासिल कर लिया.

श्रीलंकाई स्पिनर्स ने फंसा दिया था मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान (24) और फखर जमां (17) की सलामी जोड़ी ने 45 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई. महीश तीक्षणा ने छठे ओवर में फरहान और फखर को तीन गेंद के भीतर आउट करके पाकिस्तान को दोहरा झटका दिया. पावरप्ले में 48/2 का स्कोर था. इसके बाद सातवें ओवर में वानिंदु हसरंगा ने सईम अयूब (2) को बोल्ड करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया और फिर कप्तान सलमान आगा (05) को एलबीडब्ल्यू करके स्कोर 57 रन पर चार विकेट किया. हुसैन तलत और मोहम्मद हारिस (13) कुछ देर के लिए विकेटों के पतन पर विराम लगाया लेकिन चमीरा ने हारिस को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ दिया.

शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने वाली श्रीलंकाई टीम को शाहीन शाह अफरीदी की आग उगलती गेंदों का सामना करना पड़ा. शाहीन के 28 रन पर तीन विकेट के बूते श्रीलंकाई टीम निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 132 रन ही बना पाई. शाहीन के अलावा हुसैन तलत ने 18 रन पर दो विकेट लिए और हारिस रऊफ ने भी 37 रन खर्च करते हुए दो शिकार किए. लेग स्पिनर अबरार अहमद ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में आठ रन देकर एक विकेट चटकाया.

कमजोर बैटिंग रही श्रीलंका की हार की वजह
श्रीलंका को अच्छी साझेदारी के लिए जूझना पड़ा. टीम की ओर से कामिंदु मेंडिस 44 गेंद में दो छक्कों और तीन चौकों से 50 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उन्होंने चमिका करुणारत्ने (नाबाद 17) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जो पारी की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही. कामिंदु के अलावा सिर्फ कप्तान चरिथ असलंका (20) ही 20 रन के स्कोर को छू पाए.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

हारते-हारते श्रीलंका से जीता PAK, फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब भी जिंदा



Source link