Last Updated:
Old Mata Temple In Sagar: बुंदेलखंड के जंगलों से लगे टेहरा टिहरी गांव की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है 300 साल पुराना माता का मंदिर, जिसे खुद मां ने मंदिर के पुजारी को सपना देकर गांव में विराजमान करने का आदेश दिया था. अब ये जगह पर्यटन के हिसाब से घूम भी सकते हैं.
कब आते हैं श्रद्धालु?
नवरात्र को छोड़कर बाकी के दिनों में यहां लोगों की आवाजाही बहुत कम रहती है. श्रद्धालु केवल सुबह शाम ही आते हैं. ऐसे में कोई अपनी फैमिली के साथ समय व्यतीत करना चाहता है तो पिकनिक स्पॉट की लिहाज से बहुत शानदार जगह है. पहाड़ी पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां बनी हुई है. इसके अलावा वहां भी सीधा ऊपर मंदिर तक पहुंच सकता है और पहाड़ी के ऊपर खड़े होकर देखने से इस समय नीले आसमान के नीचे जाती है वहां तक हरे भरे जंगल खेत खलियान तालाब नजर आती है जिन्हें देखकर मुरझाए मन भी खिल उठते हैं.
मंदिर के पुजारी आदित्य शुक्ला के मुताबिक, चार पीढ़ियों से उनका परिवार यहां पर सेवा देता आ रहा है और बुजुर्ग लोगों से सुनते आ रहे हैं कि जो पंडित जी देवी मां को यहां पर लेकर आए थे. उनके लिए मां पुकारती थी तो उस समय पूरा गांव उस आवाज को सुन पता था. मंदिर के नीचे एक शिला पड़ी है, जिस पर पैरों के निशान है और कहा जाता है की माता ने इस पर खड़े होकर पहाड़ी की तरफ देखकर विराजमान करने का इशारा किया था.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें