Last Updated:
Sahibzada Farhan Virat Kohli MS Dhoni: पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने खुद को निर्दोष बताया है. फरहान ने आईसीसी की सुनवाई के दौरान सजा से बचने के लिए विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया. इस बल्लेबाज का कहना है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जो राजनीतिक मैसेज देने से प्रेरित हो.
नई दिल्ली. साहिबजादा फरहान रातोंरात उस समय सुर्खियों में आ गया जब उसने भारत के खिलाफ एशिया कप मुकाबले के दौरान ‘गन सेलिब्रेशन’ किया. पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने अर्धशतक जड़ने के बाद बल्ले को हवा में ऐसे लहराया जैसे वो बंदूक चला रहा हो. बीसीसीआई ने इसकी शिकायत आईसीसी से की. इसके बाद फरहान को आईसीसी ने तलब किया. आईसीसी के सामने सुनवाई में फरहान ने बैन से बचने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को घसीट डाला. फरहान का कहना है कि उसकी पख्तून जनजाति में गोलीबारी का जश्न मनाना पारंपरिक तरीका है इसलिए उसने किसी भी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है.
साहिबजादा फरहान ने खुद को बताया निर्दोष.
कोहली ने किया ये सेलिब्रेशन
कोहली ने 2024 में आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मैच के दौरान ऐसा ही किया था. पंजाब किंग्स के बल्लेबाज रिली रोसो ने पहले भी हवा में बंदूक चलाने की नकल करके अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाया था. रोसो के आउट होने पर कोहली ने भी अपने हाथों से बंदूक पकड़ने का इशारा करके इसका जवाब दिया था. क्रिकेट अकेला ऐसा खेल नहीं है जहां इस तरह के जश्न की आलोचना होती है. अमेरिका में बंदूक हिंसा एक बड़ा मुद्दा है, ऐसे इशारों पर प्रतिबंध भी है.
हारिस-फरहान पर भड़काऊ इशारे करने का है आरोप
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने हारिस रउफ और साहिबजादा फरहान पर भड़काऊ इशारे करने का आरोप लगाया है. दोनों टीमें रविवार को एशिया कप फाइनल में आमने सामने होंगी. फाइनल मुकाबला बेहद दिलचस्प हो चुका है. इस मैच में लोगों की भावनाएं भी शामिल हैं. भारत इस एशिया कप में पाकिस्तान को दो बार हरा चुका है. अब वह हैट्रिक जीत दर्ज कर अपना खिताब बचा सकता है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें