लोकेश तिवारी को कोषाध्यक्ष और कांग्रेस से भाजपा में आएं सम्राट तिवारी को जिला मंत्री बनाया।
भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम की नई जिला कार्यकारिणी का इंतजार शुक्रवार देर रात खत्म हो गया। रात 11 बजे घोषित सूची के अनुसार इस बार संगठन में 19 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें 6 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्य
.
जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला द्वारा जारी सूची में सामाजिक एवं क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। 6 उपाध्यक्षों में से तीन पिपरिया विधानसभा जबकि 6 में से तीन मंत्री नर्मदापुरम विधानसभा के बनाए गए हैं। दो साल पहले कांग्रेस से भाजपा में आए सम्राट तिवारी को जिला मंत्री पद दिया गया है। पूर्व कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी को इस बार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। जिला महामंत्री मुकेश मैना को पुनः उसी पद पर नियुक्त किया गया है।
पदाधिकारियों की भूमिका
उपाध्यक्ष पद पर गोपालदास दूदानी, मुकेश सराठे, अर्चना साहू, निखिलेश चतुर्वेदी, राजेश गौर और लोकेश तिवारी को नियुक्त किया गया है। महामंत्री के रूप में मुकेश मैना, ज्योति चौरे और कुंवर यादव को चुना गया है। मंत्री पद पर जितेन्द्र चौहान, प्रांशु राणे, रीता ठाकुर, पुष्पा वर्मा, गोविंद राय, सम्राट तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। वित्तीय मामलों के लिए संदीप जैन कोषाध्यक्ष और दीपक अठोत्रा सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित और सह कार्यालय मंत्री वंदना दुबे को नियुक्त किया गया है।
नई कार्यकारिणी में 4 ब्राह्मण, 8 पिछड़ा वर्ग से पदाधिकारी
नई कार्यकारिणी में 4 ब्राह्मण, 8 पिछड़ा वर्ग से पदाधिकारी चयनित किए गए हैं। नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र से 8 पदाधिकारी बने हैं। 2 महामंत्री पिछड़ा वर्ग से और एक एसी वर्ग से शामिल किया गया है। पहली बार पिछड़ा वर्ग के 8 पदाधिकारी शामिल हुए हैं, जिससे सामाजिक विविधता और प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है। क्षेत्रीय संतुलन के तहत नर्मदापुरम विधानसभा से दो महामंत्री और सोहागपुर विधानसभा से एक महामंत्री चुना गया है।