प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों में झगड़ा, आरोपी पकड़ा: बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर पिस्टल तानकर किया फायर, किस्मत से बची जान – Gwalior News

प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों में झगड़ा, आरोपी पकड़ा:  बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने पर पिस्टल तानकर किया फायर, किस्मत से बची जान – Gwalior News


बिरथरियों का पुरा में हंगामा करते हुए आरोपी, घायल के एक साथी ने छुपकर बनाया था वीडियो।

ग्वालियर में प्रॉपर्टी के विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई व उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला किया है। बड़े भाई ने पहले खाना खा रहे छोटे भाई की सब्जी के भगोने में लात मारी इसके बाद मारपीट की। छोटे भाई ने विरोध किया तो पिस्टल निकालकर सीने पर लगा दी। जैसे ही उस

.

हमलावर ने दौड़ते हुए एक गोली और चलाई है। घायल पक्ष ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना गिरवाई में शुक्रवार रात 12 बजे की है। पुलिस ने मारपीट व फायरिंग का मामला दर्ज कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद की गई है।

घायल और शरीर पर लगी चोट

शहर के नाका चन्द्रवदनी दुर्गेशपुरी निवासी 62 वर्षीय शिवप्रकाश बाबूलाल कुशवाह प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। उनके बड़े भाई प्रकाश कुशवाह भी साथ में पैसा लगाते हैं। प्रकाश कुशवाह एयरफोर्स की एमआईएस से रिटायर्ड हैं। गिरवाई में एक प्रॉपर्टी पर बनी कुठरिया (झोंपड़ी) को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।

शुक्रवार रात को शिवप्रकाश सिंह कुशवाह अपने साथियों तुलसीराम कुशवाह, पहाड़ सिंह व बालाराम कुशवाह के साथ बिरथरियों का पुरा की साइट पर बने कुठरिया में पार्टी कर रहे थे। देर रात जब वह खाना खा रहे थे तभी बड़ा भाई प्रकाश कुशवाह वहां पहुंच गया। उसके हाथ में पिस्टल थी और आते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी।

घायल तुलसीराम कुशवाह ने बताया कि आरोपी प्रकाश कुशवाह ने आने के बाद सबसे पहले भगोनी में लात मारकर सब्जी फैला दी। जब हमने विरोध किया तो सबसे पहले मुझे (तुलसीराम कुशवाह) से मारपीट की है। इसके बाद प्रकाश ने अपने छोटे भाई शिवप्रकाश कुशवाह पर पिस्टल तान दी। भागकर बचाई जान, प्रॉपर्टी में पार्टनर नहीं बनाने पर था नाराज घायल शिवप्रकाश सिंह कुशवाह ने बताया कि वह अपने भाई प्रकाश कुशवाह के साथ प्रॉपर्टी का काम करता था। कुछ दिन पहले उसने 1100 रुपए स्क्वायर फीट के रेट में चार प्लॉट खरीदे थे, जिसमें दोस्त को पार्टनर बनाया, बड़े भाई को नहीं। इसी बात को लेकर वह नाराज था। उसने आने के बाद शिवप्रकाश व तुलसीराम को निशाना बनाकर दो गोलियां चलाई थीं, लेकिन समय रहते दोनों वहां से हट गए। जिस कारण उनकी जान बच गई। पुलिस का कहना गिरवाई थाना प्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह का कहना है कि

QuoteImage

शुक्रवार रात को प्रॉपर्टी के विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला कर दिया था। फायरिंग भी हुई है। आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

QuoteImage



Source link